whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269452
Loading...


मेराल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर

location_on मेराल access_time 20-Oct-20, 06:06 PM visibility 684
Share



मेराल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को मेराल प्रखंड का दौरा किया जिसमें सर्वप्रथम अकलवानी, गोंदा, हासनदाग एवं रेजो गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंच दुर्गा माता का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए साथ ही प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति को 15 - 15 सौ रुपए नगद राशि का चंदा दिया। क्षेत्र के समस्याओं के बारे में लोगों से जानकारी ली। अपने क्षेत्र के अलग-अलग समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने श्री ठाकुर को अवगत कराया और पहल करते हुए समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों ने मंत्री से आग्रह किया। श्री ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कोरोना वायरस महामारी के चलते हमारी सरकार बनने से लेकर अब तक झेल रही है, लेकिन हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महामारी में राज्य के अंदर किसी तरह की समस्याओं से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
आगे उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला के शुद्ध पेयजल की कमी है। झारखंड प्रदेश में गढ़वा विधानसभा सबसे पिछड़े विधानसभा में आता है। हमें सर्वप्रथम शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हर घर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है, और सड़क का मामला बाईपास या क्षेत्र का जो भी समस्या रहा हो एक एक कर दुरुस्त करने का हमारा प्रयास अपने कार्यकाल में होगा। गढ़वा विधानसभा विकास के मोहताज नहीं होगा। जो मनरेगा के साथ सड़क का निर्माण का कराया जाएगा एवं ग्रीन कार्ड के माध्यम से मेराल प्रखंड के 6500 गरीब असहाय को राशन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दीदी बाड़ी योजना के तहत मेराल के गोंदा गांव में प्रारंभ कर दिया गया जिससे गढ़वा जिला में 24000 किसान लाभ ले सकेंगे। और मेराल दक्षिणी क्षेत्र में पीएचडी के असिस्टेंट इंजीनियर को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या को हर हाल में दूर करें।
हासनदाग के ग्रामीणों ने 20 वर्षों से हाई स्कूल बनाने के लिए अधूरे पड़े सपने को पूरा करने के लिए मंत्री जी को ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही 2 वर्षों से क्षतिग्रस्त यूरिया नदी का पुल फिर से निर्माण कराने की आग्रह किया। मुखिया दुखन चौधरी अपने पंचायत के बालू घाट को टेंडर रद्द करने का मांग करते हुए कहा कि हमारे पंचायत में 700 पीएम आवास प्राप्त हुई है इस क्षेत्र के गरीब असहाय लोग बालू का टेंडर हो जाने से महंगे रेट पर खरीदारी करने पर मजबूर हैं जिससे आवास बनाने में असमर्थता जता रहे इस पर पहल करते हुए पूर्व की भांति इस बार भी ग्राम पंचायत को बालू घाट का चालान काटने का आदेश किया जाए। मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, अशर्फी राम, मेराल प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य मदनी खान, युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, युवा जिला सचिव अतहर अली अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, जगजीवन राम, नुरुल हुदा, लालमोहन साव, मानदेव रजक, कमल किशोर चौबे, विनोद प्रसाद, राजेंद्र राम, संजय सोनी सहित झामुमो के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play