भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना प्रभारी सीबी सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पूजा पंडाल का निरीक्षण किया व सरकार के द्वारा जारी पूजा के सभी गाईड लाईन व नियमों का अनुपालन करने का पूजा कमिटी को दिशा - निर्देश दिया।

क्षेत्र के भवनाथपुर बस्ती मंदिर पूजा पंडाल, सिंदुरिया पंडाल, टाउनशिप दुर्गा मंदिर, अरसली उतरी, अरसली दक्षिणी के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।