गढ़वा : गढ़वा थाना के उंचरी मुहल्ले में सोमवार की देर रात्री करीब 11 बजे आरज़ू नामक युवक का गला रेत कर निर्मम उसके दोस्त ने हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवायी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरजू और उसके मित्र के बीच किसी बात को ले विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें बात इतनी बढ़ गई की दोस्त ने ही गला रेत कर आरज़ू की हत्या कर दिया है। आरजू को घटनास्थल से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बहामन टूटी सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।