गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव में माइक्रो फाइनेंस बैंक बताकर एक सौ ग्रामीणों से 3 लाख रुपए की ठगी कर ली इस संबंध में गढ़वा थाने में सैयद अजीम के द्वारा आवेदन दिया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि लोगों को माइक्रो फाइनेंस बैंक के कर्मी बताकर एक फार्म पर तीन हजार रूपये की वसूली की गई थी। इसके बाद लोगों द्वारा उस व्यक्ति से आईडी प्रूफ मांगा गया, तो वह अपना फर्जी आधार कार्ड लोगों को दे दिया। इसके बाद लोगों ने आधार कार्ड का जांच कराया तो वह फर्जी निकला आधार कार्ड में उस व्यक्ति का पता उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के आमरी गांव निवासी राजू कुमार लिखा हुआ है। इसके बाद लोगों को उस पर शक होने लगा उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर लोगों द्वारा संपर्क किया गया तो वह फोन पर लोगों को बरगला रहा है।