गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी रामसागर शाह का पुत्र अनिल साहू 34 वर्ष करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल अनिल साव ने बताया कि वह खेत में पानी पटाने को लेकर मोटर का तार चढ़ाने गया हुआ था। उसी बीच अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गई। जिससे वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उस तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया
वहीं दूसरी घटना में रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी उदय उरांव का पुत्र अंकित कुमार 7 वर्ष पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह पेड़ पर चढ़कर रस्सी बांध रहा था।
उसी बीच पांव फिसल जाने के कारण पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।