गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने आज गढ़वा उपायुक्त राजेश पाठक को ज्ञापन सौप कर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी की शिकायत की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा एसडीओ दूसरी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा झारखंड राज्य में हेमंत सरकार के शासन काल में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, हत्या और भ्र्ष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति मांगा गया था, परंतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा द्वारा धरने पर रोक लगा दिया गया था। जबकि 29 सितंबर 2020 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा समाहरणालय पर धरना के कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी।
इसी बात को लेकर हमलोगों ने आपत्ति जताया है तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पर कार्यवाई करने की मांग किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर गढ़वा एसडीओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगी।

ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान ,रामाशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी मौजूद थे।