गढ़वा : मेराल थाना के लखया में समधी ने अपने समधी को टांगी से मार कर किया घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार हासन दाग के दुलारू चौधरी अपनी पुत्री की शादी मेराल के लखया में किया है। बेटी को चचेरा ससुर मुनारिक चौधरी से जमीन के बारे में झगड़ा हुआ था, इसी विवाद को सुलझाने दुलारू चौधरी गया था। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया और समधी मुनारिक चौधरी औऱ दो बेटे ने मिल कर पुनिया के पिता को टांगी व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया है। दोनों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
