whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167118 readers visited
Loading...

Advertisement

श्री बंशीधर नगर थाना में डीसी एसपी ने लगाया जनता दरबार चार मामले हुए निष्पादित

location_on बंशीधर नगर access_time 18-Oct-20, 06:13 PM visibility 672
Share



श्री बंशीधर नगर थाना में डीसी एसपी ने लगाया जनता दरबार चार मामले हुए निष्पादित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : गढ़वा जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व आरक्षी अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे ने रविवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निष्पादन किया। जनता दरबार में चार मामले आए। इस के बाद अधिकारी द्वय ने राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ से मनोवांछित फल की कामना किया। मंदिर में पं० गोपाल पाठक व पं० गोविंद पाठक के वैदिक मंत्रोचार के बीच अधिकारी द्वय ने पूजन-अर्चन किया। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि जनता दरबार में 4 मामले आए, जिसका समाधान किया गया। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सरकार के स्तर से जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।
Advertisement
राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं। राजा पहाड़ी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यह काफी मनोरम स्थल है। आरक्षी अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे ने कहा कि छोटी-छोटी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से चल रहे मामले का निपटारा जनता दरबार के माध्यम से किया जा रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का पटाक्षेप किया जा रहा है। जनता दरबार में बंबा गांव का भूमि विवाद का मामला आया, जिसमें दोनों पक्ष उपस्थित थे। एक पक्ष के ईश्वरी राम चितविश्राम टोला बंधवा व दूसरा पक्ष भवनाथपुर थाने की मकरी गांव निवासी बृजेश साह के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद का मामला चल रहा है।
Advertisement
दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय का जो फैसला होगा वह दोनों पक्ष को मान्य होगा। फिलहाल उक्त भूमि पर धान की फसल लगी हुई है। धान लगाने वाले ईश्वरी राम प्रतिशत व ब्रजेश साह 40 प्रतिशत लेने पर राजी हुए। दूसरा मामला चेचरिया के मीरा कुंवर ने रास्ता का रखा। मीरा ने कहा कि गणेश बैठा के द्वारा मेरा रास्ता बंद कर दिया गया है। इस पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार को रास्ता विवाद सलटाने का निर्देश दूरभाष पर दिया‌। दो मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित था, जिसे निपटाया गया। मौके पर अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार, कनीय अभियंता राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play