रमना : मानसून को दस्तक देते ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान उम्मीद जता रहे हैं कि इस वर्ष फसलों की पैदावार अच्छी होगी। मॉनसून की बारिश के साथ ही किसान हर्षित मन से हल-बैल के साथ अपने-अपने खेतों में उतर कृषि कार्य में जुट गए हैं। मक्का अरहर, तील, उरद, बराई, बोदी का फसल लगाने व धान का बिचड़ा डालने के लिए किसान अपने-अपने खेतों को तैयार करने में लग गए हैं। मक्का, अरहर, तील, उरद, बराई, बोदी आदि का फसल लगाने के लिए खेतों की जुताई प्रारंभ हो गई है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष ससमय मॉनसून पहुंचा है। समय पर बारिश होने से उम्मीद है, कि इस वर्ष कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बारिश होगी। बारिश अच्छी होगी तो पैदा भी अच्छा होगा। बारिश होने से गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है।
उमस भरी गर्मी से बेचैन लोग बारिश होने के बाद राहत की सांस लिये। बारिश होने से सूखे खेत में घास हरा होने लगा है। जिससे मवेशियों को भी चारा मिलना प्रारंभ हो गया है।