whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28180533 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

चौपाल के जरिए भाजपाइयों ने किसानों को कृषि बिल के गिनाए फायदे

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 18-Oct-20, 02:53 PM visibility 665
Share



चौपाल के जरिए भाजपाइयों ने किसानों को कृषि बिल के गिनाए फायदे


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी शहरी मण्डल के तत्वाधान में चेचरिया स्थित वार्ड संख्या 9 में रविवार को कृषि विधेयक बिल से संबंधित जानकारी के लिए कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि यह कृषि बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को आजादी देता है कि वह देश में कहीं भी अपने फसल को अधिक मूल्य पर बेच सकता है, जबकि पहले नजदीकी मंडी में एक निश्चित दर पर फसल बेचने के लिए मजबूर था।यह बिल किसानों को यह अवसर प्रदान करता है कि यदि वह चाहे तो अपने बड़े उत्पादकों और व्यापारियों के साथ फसल की कीमत पहले ही कॉन्ट्रैक्ट पर लेकर बाजार के जोखिम से बच सकता है।
Advertisement
यह कानून बिचौलियों और आढ़तियों की भूमिका को भी खत्म करता है। यह बिल सुनिश्चित करता है कि बड़े उत्पादक किसान से बड़ी मात्रा में उत्पाद खरीद कर उसका मार्केटिंग पूरे देश में कहीं भी किया जा सकता हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य की नीति पहले की तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ पहले की तरह मिलते रहेगा। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश चौबे ने कहा कि कृषि बिल को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह बिल किसानों के हित में है। कृषि चौपाल में विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, अभय कुमार सोनी, वार्ड पार्षद पुष्पा देवी,सुधीर प्रजापति, अनिल कुमार, विकास कुमार,मुकेश कुमार, अशोक कुमार, वैद्यनाथ दास, मनजीत दास, सुरेन्द्र दास, बजरंगी दास, शिवशंकर प्रजापति, सुनीता देवी, सरोज देवी, उषा देवी, लिलावती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play