श्री बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के जंगीपुर और बंशीधर मुहल्ला में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया।

थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि जंगीपुर और बंशीधर मुहल्ला में अवैध रूप से महुआ शराब भट्टी संचालित किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर 50 किलो से अधिक जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शराब बनाने वाले संचालक पुलिस को पहुंचने से पूर्व ही समान छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने एवं पीने वालो की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से संचालित महुआ शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद कर रहे थे।