गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 5 सुतरी पट्टी में वार्ड पार्षद पति कृष्णा केसरी द्वारा नाली बनवाने के नाम पर नाली के पटिया को तोड़ कर छोड़ दिया है।

अभी नवरात्रि के पवित्र महीना चल रहा है। बहुत सारे ग्राहक समान खरीदने बाजार में आ रहे हैं, नाली का पानी भी सड़क पर बह रहा है, जिससे आम लोगों को एवं आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद पति के द्वारा नाली निर्माण के नाम पर क्यों तोड़वाकर पटिया को छोड़ दिया गया है? यह तो समझ से परे है। परंतु इससे बाजार से मेन रोड का संपर्क टूट गया है। कोई भी ऑटो या बाइक सामान लेकर आ जा नहीं सकता है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि वार्ड पार्षद पति कृष्णा केसरी सिर्फ अपने कामों में मस्त रहते हैं।
जनता के परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

वार्ड पार्षद से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद हमारा सुनता ही नहीं है। पानी के सप्लाई का पाईप बिछाने के कारण तोड़ दिए गए था। बोर्ड के बैठक में भी आवाज उठाये थे, लेकिन आज कल करते रहते हैं।