गढ़वा : थाना के कल्याणपुर गाँव में जमीन के विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को आपसी जमीनी विवाद में मार पीट हुआ था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे। जिसमें कल्याणपुर निवासी लालजी राम को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया था।

बाकी लोगों का मेदनीनगर में ईलाज चल रहा है। पुत्र भीम आर्मी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पिताजी को भूमि विवाद में ही संजय राम, निराला राम, रामलाल राम घर के सभी सदस्यों ने मिल कर मार कर हत्या कर दिया है।

मौके पर सदर अस्पताल पहुंच कर पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी ने सांत्वना दिया और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से हत्यारों को अविलंब करने की मांग की है।