गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित शिव मंदिर पास माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस साल भी कॅरोना महामारी को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देश के पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी माँ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पूरन तिवारी ने दिया है। उन्होंने कहा कि कल दिन शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। यहाँ प्रत्येक वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सीमित संसाधनों में दुर्गा पूजा विधिवत मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन दिए गए हैं, उसे सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार देव, मनोज कुमार पाठक, समिति के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, रामबरन पांडेय, बिनोद अग्रवाल, निरंजन प्रसाद गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।