गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में पिछले दिनों स्वर्गीय बसंत चंद्रवंशी की पत्नी सुनरकालो कुंवर को लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रवंशी सेना के लोगों ने लखना गांव पहुंचकर मृतक के स्वजनों को आर्थीक सहयोग के साथ- साथ खाद्य समाग्री दिया।

इसकी जानकारी देते हुए चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने बताया कि पिछले दिनों स्वर्गीय बसंत चंद्रवंशी की पत्नी की हत्या लाठी डंडा से पीटकर कर दी गई थी। मृतक के स्वजनों से काफी गरीब व असहाय परिवार है। इसकी को देखते हुए चंद्रवंशी सेना द्वारा खाद समाग्री दिया गया है। पुलिस प्रशासन से शेष बचे अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस मौके पर संयोजक विनोद चंद्रवंशी, सुरेश भंडारी, भीखम चंद्रवंशी, रामचंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, कुंदन चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, अतुल चंद्रवंशी, मंटू चंद्रवंशी, लखन चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।