लेस्लीगंज (पलामू) : विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिलीप तिवारी, युवा बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष चंदन सोनी, प्रखंड संयोजक नीरज कुमार मंटू, अनिल गुप्ता, मुकेश सोनी वैगरह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें भागवत गीता सौंपा। साथ ही प्रखंड की कई जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र दूर करने की मांग किया।