लेस्लीगंज (पलामू) : 9 अक्टूबर को लेस्लीगंज के दारुदीह एवं डबरा गांव के बीच एलएनटी फाइनेंस कर्मचारी मनोज शर्मा से हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है। लेस्लीगंज थाना के कांड संख्या 162/2020 का उद्घाटन करते हुए थाना पुलिस ने लूट कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सांगबार गांव के चंद्रिका महतो के पुत्र ब्रजेंद्र कुमार, झरी साव के पुत्र विकास उर्फ विकेश कुमार एवंं अमरजीत मेहता के पुत्र राहुल है।
बताते चलें कि बीते साल 11 सितंबर 2019 को माधव दिदरी पुल के पास से इसी व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई थी। जिसमें कांड संख्या 158 / 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्त ने उस कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।