धुरकी : धुरकी प्रखंड के अंबाखोरया पंचायत सचिवालय मे मुखिया सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सभा में मुखिया ने जीपीडीपी प्लान के तहत विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।
ग्राम सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और ग्राम पंचायत के कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान सर्व सम्मति से जीपीडीपी के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए ग्राम सभा में मास्क और साेशल डिस्टेंस पालन आवश्यक रूप से किया गया।
इस दौरान सभी वार्डो के वार्ड सदस्य व ग्रामीणों ने अपनी-अपनी टोले मे आधारभूत संरचना के लिए जनोपयोगी योजनाओं को ग्राम सभा में रखी।
वहीं मुखिया ने कार्य अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को कोरोना जागरूकता नो-मास्क नो इंट्री के तहत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान कोऑर्डिनेटर व उपमुखिया कुश केसरी, शिवनाथ सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।