मेराल : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों से बालू उठाव पर रोक लगाते हुए निर्देश जारी किया गया है। लेकिन उक्त बातों को अवहेलना करते हुए मेराल प्रखंड क्षेत्र के प्रतिबंधित यूरिया नदी में अवैध ढंग से दो तीन जगहों पर अवैध रूप से घाट बनाकर ट्रैक्टर माफियाओं द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है।

वहीं बालू माफियाओं द्वारा 20 से 25 ट्रैक्टर बालू का स्टॉक भेड़ियाही गांव के यूरिया नदी घाट पर ही स्टॉक कर रखी गई है, ताकि प्रशासन से बच बचाकर रातों-रात ओने पौने दाम पर बिक्री किया जा सके। जिससे संबंधित विभाग के राजस्व की हानि हो रही है। विभाग को गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता है।