whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275807
Loading...


जयंती पर याद किए गए एपीजे डॉक्टर अब्दुल कलाम

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 16-Oct-20, 11:39 AM visibility 661
Share



जयंती पर याद किए गए एपीजे डॉक्टर अब्दुल कलाम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : श्री बंशीधर इंटरमीडिएट महाविद्यालय चित्तविश्राम के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को देश के महान विभूति पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती छात्र दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि डा० एपीजे अब्दुल कलाम हमारे आपके जैसे ही ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले हुए भारत के वह रत्न  थे, जिन्होंने दुनिया के सामने भारत को परमाणु समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र बनाया। जिसका उपयोग केवल शांति और समृद्धि के लिए हो यह मापदंड भी स्थापित किया। डा कलाम ने अपने जीवन में अभाव को कभी बाधा नहीं बनने दिया और अपने बड़े लक्ष्य को साकार करते हुए ना केवल दुनिया के बड़े वैज्ञानिक बल्कि भारत के सर्वोच्च शिखर पद राष्ट्रपति पद को भी सुशोभित किया।
हमें डा कलाम के जीवन को आत्मसात करते हुए एक बड़े लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ने का संकल्प आज लेना चाहिए। शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं के लिए डॉ कलाम से बड़ा कोई आदर्श नहीं हो सकता। उनका कहना था छोटा लक्ष्य निर्धारण करना ही कमजोरी है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और हमेशा बड़े सपने देखना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने डॉ कलाम के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि डा कलाम का जीवनी और कृत्य साबित करता है कि अभाव एवं गरीबी शिक्षा में कभी बाधक नहीं है। यदि हमारा संकल्प दृढ़ निश्चय हो और हम सपने भी जागते हुए देखें तथा उसे सफल करने के लिए उससे भी बड़ा परिश्रम करें तो निश्चित सफलता हाथ लगती है।
शिक्षक सुशील कुमार पांडेय, व्याख्याता श्रीराम व्यास पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने किया। मौके पर छात्र छात्राओं सहित ग्रामीण युवा मौजूद थे। कोविड-19 के तहत सभी को मास्क वितरित किया गया एवं हैंडवाशिंग डे भी मनाया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play