श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद के विरुद्ध गुरुवार को पुलिस ने थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में शहर के दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नाजिर अंसारी व जितेंद्र कुशवाहा को तंबाकू उत्पाद के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि एक दुकानदार राजेश गुप्ता छापेमारी की भनक लगते ही भाग निकला। जबकि नाजिर व जितेंद्र को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद खरीद बिक्री का मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।