बिशुनपुरा : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रमुख सविता देवी के अध्यक्षता में पंचायत समिति का बैठक हुई। बैठक में प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजना पर चर्चा की गई।
जिसमें मनरेगा, पेंशन, राशन तथा राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा के मैदान एवं रास्ता का अतिक्रमण की गई जमीन को मुक्त कराने पर चर्चा की गई।

वहीं रमुना से बिशुनपुरा बिजली मेन जर्जर तार को दुरुस्त कराने की मांग की गई। शिक्षा से संबंधित पोशाक, किट वितरण तथा छात्रवृति का पैसा वितरण को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड में संचालित आवास योजना को लेकर भी चर्चा की गई।
मौके पर बीडीओ हुलास महतो, थाना प्रभारी चुनवा उरांव, उप प्रमुख राम सहाय राम, बीडीसी कृष्णा विश्वकर्मा, इंद्रजीत ठाकुर, मुखिया दिनेश चन्द्रवंसी, सीआरपी महेंद्र गुप्ता, बीपीओ सन्तोष कुमार सिंह, प्रखंड कोर्डिनेटर श्वेता अनु, सहायक अभियंता कुश केसरी, कनिय अभियंता परमेन्द्र कुमार, आनंद कुमार, महिला प्रवेक्षिक शोभा कुमारी, आरती कुमारी सहित प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।