बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की ओर से गुरुवार को हलिवंता कला, विलासपुर व कुंबा पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि बिल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर जिला कार्य समिति सदस्या लवली आनंद, मंडल अध्यक्ष विकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन यादव, महिला नेत्री सह जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, भाजपा के वरिष्ट नेता विभूति भूषण चौबे, अभिषेक चौबे, सतेंद्र चौधरी, सत्यनारायण पांडेय, संजीत तिवारी, फूल कुमारी देवी, सोनू पांडेय, पंकज यादव, बिनय तिवारी, नीक्कू तिवारी, डब्लू दुबे, अनिल पासवान, विनोद पासवान, विपेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।