भंडरिया : भंडरिया वन क्षेत्र अंतर्गत कुशवार गांव के जंगल से वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से छुपा कर रखी गई शीशम एवं गमहार के 15 बोटा इमारती लकड़ी जब्त कर लिया है।
इसकी जानकारी देते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, कि कुशवार के जंगल में वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से इमारती लकड़ी काट कर रखी गई है, जो बाहर ले जाने की तैयारी में है। इन्होंने वन विभाग की एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें शीशम, गमहार एवं सखुआ के 15 बोटा लकड़ी जब्त कर लिया गया। लकड़ी तस्कर भागने में सफल रहे।
भंडरिया रेंजर गोपाल चंद्रा ने कहा की लकड़ी तस्कर के लिए छापामारी की जा रही है। और अज्ञात लकड़ी तस्करों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
मौके पर वन रक्षी राकेश तिवारी, आदित्य कुमार, तुषार कुमार, त्रिलोकीनाथ राम, रोशन कुमार, शुभम दुबे, सहित अन्य लोग शामिल थे।