कांडी : थाना के समीप बुधवार को अखिलेश दुबे के मकान में सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने के दौरान ग्राम डूमरसोता के मजदुरो कि मौत हो गयी थी। उसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया था। आज उन चारों मृतकों का दाह संस्कार काण्डी के डूमरसोता स्थित सोन नदी में हिन्दू रिती रिवाज से किया गया।

उस वक्त पुरे गाँव में सन्नाटा छा गया जब एक ही गाँव से चार लोगों का शव निकला। शव को देखने के लिए सैकड़ों के तादाद में लोग भीड़ इकट्ठा थे। बता दें कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। पृथ्वी तत्व से हमारा भौतिक शरीर बनता है। और मृत्यु होने पर इन्ही पांच तत्वों में विलिन में हो जाता है।
काण्डी क्षेत्र में लगातार हो रहें अनहोनी व लगातार एक साथ एक ही गाँव से कई चिता को एक साथ जलना, कहा जाये तो इस काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र को किसी का नज़र ही लग गया है।