गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में एक शोकसभा रखी गई जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, एनडीए के वरिष्ठ सहयोगी और जन - जन के नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों और समर्पण को याद किया गया।
साथ ही वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष की माता को भी श्रद्धांजलि दी गई एवं गढ़वा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं गढ़वा के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय डॉक्टर उमाशंकर गुप्ता को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर मुरली श्याम सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, राकेश शंकर गुप्ता, सोनू लाल, शुभम कुमार, राहुल मोदनवाल, रोबिन कश्यप, हर्ष कश्यप, चंदन मालाकार, अमन कश्यप, राजन सोनी, लिटिल केसरी आदि उपस्थित थे।