whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280978
Loading...


भाजयुमो ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-20, 06:03 PM visibility 648
Share



भाजयुमो ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बढ़ते अपराध के खिलाफ गढ़वा जिला इकाई के द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी की नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ होते हुए पुनः रंका मोड़ पर समापन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, हेमंत सरकार होश में आओ, झारखंड में अपराध पर रोक लगाओ, हेमंत सरकार हाय - हाय, बलात्कारियों को फांसी दो, महिलाओं, व्यवसाइयों पर अत्याचार बंद करो जैसी नारेबाजी की। मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना प्रखंड के लखीपुर गांव में आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का घटना हुआ और उस लड़की को अपराधियों ने जिंदा जला दिया लेकिन हेमंत सोरेन मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं।
जबकी बरहेट की पहली घटना नहीं है। इस से पहले भी वहां कई घटना घट चुकी है। लेकिन हेमंत सरकार चुप्पी साध रखी है। साथ ही गुमला में भी इस तरह का घटना घटित हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में झारखंड अपराधियों का अड्डा बन चुका है। ऐसा लगता है जैसे सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। जनता भय के माहौल में जीने को विवश है। हेमंत सरकार में शामिल किसी मंत्री विधायक में यह दम नहीं है जो अपराधियों का विरोध कर सके। क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को सरकार में बैठे लोग ही संरक्षण दे रहे हैं। जब से झामुमो की सरकार बनी है, गढ़वा जिले में अपराधियों असमाजिक तत्वों के द्वारा कई घटना को अंजाम दिया गया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना में, डंडई, नगर ऊँटारी के गरबाँध, गढ़वा शहर सहित पुरे जिले में अपराध चरम पर पहुंच चुका है।
प्रशासन अपराध को रोकने में असफल साबित हो रही है। झारखंड में हर दिन अपराधियों के द्वारा हत्या, बलात्कार, डकैती आम बात हो चुका है। इस मौके पर हरेंद्र दूबे, जिला महामंत्री संतोष दूबे, मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, सोशल मिडिया प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक, प्रवीण जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, पंकज चंद्रा, शैलेश तिवारी, राजन दूबे, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नवीन जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री वीणा पाठक, मीरा देवी, गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, अमित साव, मुरलीश्याम तिवारी, पंकज कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play