कांडी : गढ़वा सदर एसडीओ जियाउल अंसारी, नगर एसडीओ जयवर्धन कुमार के द्वारा घटनास्थल का जांच करने के बाद पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने शाम 7 बजे सड़क जाम को हटाया। वहीं रात्रि 7:30 बजे के बाद से सड़क पर वाहनों के आवागमन पूर्ण रूप से प्रारंभ हो गया।
ग्रामीणों ने एसडीओ को मांग पत्र सौंपा। जिसमें नगर एसडीएम जयवर्धन कुमार ने सभी परिजनों को आपदा मद से मृतक के आश्रितों को चार - चार लाख रुपए, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा सरकारी प्रावधान के अनुसार कई प्रकार की लाभ दिए जाने के आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के हाउसकीपर संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट निकालने की बात कही गई।

एसडीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही गढ़वा उपायुक्त द्वारा कांडी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ गोविन्द सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दिए गए आवेदन में कांडी स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटा स्वास्थ्य कर्मी व स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने, ऑक्सीजन, दवा, लाइट, पंखा, वेटिंग हाल में कुर्सी की व्यवस्था, की बात कही गई है।ताकि आए दिन किसी भी व्यक्ति का जान दुर्घटना से बचाया जा सके।
वहीं शशांक शेखर ने लोगों को बताया कि उपायुक्त महोदय इस संबंध में 2 दिन के बाद कांडी प्रखंड का दौरा कर घटित घटना के बारे में विधिवत जानकारी लेंगे। एसडीओ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मृतक के सभी परिजनों के बीच मुआवजा राशि की भुगतान करा दी जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वेलिंग गैस के कारण चारों व्यक्ति की मौत शौचालय की टंकी के अंदर प्रवेश करने से हो गया है। मामले से सम्बंधित जांच में पहुंचे सदर एसडीओ मोहम्मद जियाउल अंसारी, नगर एसडीएम जयवर्धन कुमार, एसडीपीओ बहामन टूटी, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बरडीहा बीडीओ नंदजी राम, कांडी थाना अध्यक्ष रामवतार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय, हरिहरपुर मण्डल अध्यक्ष बिनोद दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि के अलावे हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।