गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त एस एन उपाध्याय ने विभिन्न विकास योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गढ़वा सीओ, तथा प्रधानमंत्री आवास से जुड़े सभी पदाधिकारी और कर्मियों के साथ की, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक में 2020-21 की निबंधन, जिओ टैग तथा प्रथम किश्त के भुगतान की समीक्षा की गई।
डीडीसी श्री उपाध्याय ने सभी पंचायत सेवक को निर्देश दिया गया कि 3 दिनों के अंदर सभी योग्य लाभुको का निबंधन हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराए, तथा पंचायत स्वयंसेवक को ससमय जिओ टैग करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी स्वयंसेवक को निर्देश दिया कि सभी लोग प्रधानमंत्री आवास का लगातार मॉनिटरिंग करें तथा लाभुक द्वारा प्रधानमंत्री आवास बनाया जा रहा है या नहीं इसका निरीक्षण करें।
उन्होंने सभी लोगों को निर्देश देते हुए कहा की विकास योजनाओं में किसी भी तरह का अड़चन ना आए। सभी पदाधिकारी सहित कर्मी विभिन्न विकास योजनाओं का लगातार निरीक्षण करें।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, गढ़वा सीओ जेके मिश्रा, प्रखंड समन्वयक, सभी पंचायत सचिव, सभी स्वयंसेवक तथा सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।