गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में गोविंद हाई स्कूल गेट के समीप एक कुत्ता के मर जाने के कारण राहगीरों सहित दुकानदारों को दुर्गंध के कारण चलना मुश्किल हो गया है, जिससे संक्रमण फैलने का भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नगर परिषद की लापरवाही सभी के लिए खतरा साबित हो सकता है। गोविंद हाई स्कूल गेट के समीप के दुकानदार रविंद्र प्रजापति, राजेश सोनी, अजय तिवारी, अनुप सिन्हा, मुमताज खान, संजय मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई दिनों से यहां यह कुत्ता मरा हुआ है, जिससे काफी दुर्गंध निकल रहा है और हम सभी को परेशानी हो रही है।
दुकानदारों ने बताया कि एक तो पूरा देश कोरोणा महामारी से लड़ रहा है दूसरा हम लोग को नगर परिषद की लापरवाही के कारण दुर्गंध के कारण यहां रहना और दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है।
राहगीरों को भी चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही यह दर्शाता है कि वे लोग कई बार नगर परिषद के प्रतिनिधियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।