श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी शहरी मण्डल के तत्वाधान में चेचरिया स्थित कर्बला के मैदान में बुधवार को कृषि विधेयक बिल से संबंधित जानकारी के लिए कृषि चौपाल का आयोजन किया गया।
कृषि चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने कहा कि यह कृषि बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को आजादी देता है कि वह देश में कहीं भी अपने फसल को अधिक मूल्य पर बेच सकता है, जबकि पहले नजदीकी मंडी में एक निश्चित दर पर फसल बेचने के लिए मजबूर था। यह बिल किसानों को यह अवसर प्रदान करता है कि यदि वह चाहे तो अपने बड़े उत्पादकों और व्यापारियों के साथ फसल की कीमत पहले ही कॉन्ट्रैक्ट पर लेकर बाजार के जोखिम से बच सकता है।
यह कानून बिचौलियों और आढ़तियों की भूमिका को भी खत्म करता है। यह बिल सुनिश्चित करता है कि बड़े उत्पादक किसान से बड़ी मात्रा में उत्पाद खरीद कर उसका मार्केटिंग पूरे देश में कहीं भी किया जा सकता हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य की नीति पहले की तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ पहले की तरह मिलते रहेगा ।कृषि चौपाल में धन्यवाद ज्ञापन आजाद खान ने किया।
इस चौपाल कार्यक्रम में अभय कुमार सोनी, वार्ड सदस्य सुधीर प्रजापति, तौवाब खान, बबलू खान, नौशाद खान, फिरदोस आलम, तेरासू सिंह, सोनू खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया।