whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281790
Loading...


डायन भूत के अंधविश्वास के विरोध में पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन चलाएगा जागरूकता अभियान

location_on गढ़वा access_time 14-Oct-20, 06:10 PM visibility 651
Share



डायन भूत के अंधविश्वास के विरोध में पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन चलाएगा जागरूकता अभियान


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में दिनांक- 09.10.2020 को महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 10 अक्तूबर 20 को प्रकाशित हुआ है। इस प्रकार की घटना से यह इंगित होता है कि वर्तमान समय में भी समाज में इस प्रकार की सामाजिक कुरीतियाँ विद्यमान हैं। अतएव यह निर्णय लिया गया है कि गढ़वा जिला के प्रत्येक पंचायत में सामाजिक कुरीतियों के उन्मुल्लन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर तत्काल करते हुए आमजनों को जागरूक किया जाय। उक्त घटनाओं को देखते हुए उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक ने समाज कल्याण शाखा के माध्यम एक आदेश जारी किया है। आदेशानुसार गढ़वा जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में तिथि निर्धारित कर सामाजिक कुरीतियों के उन्मुल्लन हेतु जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।
इसके तहत सर्वप्रथम गढ़वा परियोजना अन्तर्गत प्रखंड गढ़वा एवं डंडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। गढ़वा प्रखंड के कुल 22 पंचायतों में दिनांक- 15, 19, 21, 22, 26, 27, 28 एवं 29 अक्तूबर 2020 को आयोजित होंगे जिसमे सात दिन 3-3 तथा एक दिन 1 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जबकि डंडा प्रखंड के 3 पंचायतों में दिनांक- 31 अक्तूबर 2020 को 3 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मेराल परियोजना अन्तर्गत मेराल प्रखंड 20 पंचायतों में दिनांक- 16, 19, 20, 21, 22, 26 तथा 27 अक्तूबर 2020 में छ: दिन 3-3 तथा एक दिन 2 कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि डंडई प्रखंड के 9 पंचायतों में दिनांक- 28, 29 और 30 अक्तूबर 2020 को तीन दिन 3-3 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वहीँ रंका परियोजना अंतर्गत प्रखंड रंका के 14 पंचायतों में 16, 19, 21, 22 और 26 अक्तूबर 2020 को चार दिन 3-3 तथा एक दिन 2 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
चिनिया प्रखंड के 7 पंचायतों में 27, 28 और 29 अक्तूबर 2020 को दो दिन 3-3 तथा एक दिन 1 कार्यक्रम जबकि रमकंडा प्रखंड के 7 पंचायतों में 31 अक्तूबर 2020 एवं 2 और 3 नवम्बर 2020 को दो दिन 3-3 तथा एक दिन 1 कार्यक्रम आयोजित होंगे. भंडरिया परियोजना अंतर्गत भंडरिया प्रखंड के 6 पंचायतों में 15, 16 एवं 19 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम प्रतिदिन जबकि बरगढ़ प्रखंड के 4 पंचायतों में दिनांक- 21 एवं 26 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम प्रतिदिन निर्धारित किये गयें हैं। मंझिआंव परियोजना अंतर्गत मंझिआंव प्रखंड के 9 पंचायतों में 16, 19, 21, 22 और 26 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम प्रतिदिन जबकि बरडिहा प्रखंड के 6 पंचायतों में 27, 28, 29 एवं 31 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम प्रतिदिन निर्धारित किये गये हैं। आमजनों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रमों को चला कर कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से गढ़वा जिला के नगर उंटारी परियोजना अंतर्गत प्रखंड नगर उंटारी के 12 पंचायतों में 21, 22, 26 एवं 27 अक्तूबर 2020 को 3-3 कार्यक्रम प्रतिदिन तथा विशुनपुरा प्रखंड के 5 पंचायतों में दिनांक- 16 एवं 19 अक्तूबर 2020 को एक दिन 3 तथा एक दिन 2 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जबकि इसी परियोजना अंतर्गत प्रखंड रमना के 11 पंचायतों में 28, 29 एवं 31 अक्तूबर 2020 तथा 1 नवम्बर 2020 को तीन दिन 3-3 तथा एक दिन 2 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। धुरकी परियोजना अंतर्गत धुरकी प्रखंड के 8 पंचायतों में 21, 22, 26 एवं 27 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम एवं सगमा प्रखंड के 5 पंचायतों में दिनांक- 27, 28 एवं 29 अक्तूबर 2020 दो दिन 2-2 तथा एक दिन 1 कार्यक्रम आयोजित होंगे। भवनाथपुर परियोजना अंतर्गत भवनाथपुर प्रखंड के 9 पंचायतों में दिनांक- 16, 19 और 21 अक्तूबर 2020 को 3-3 कार्यक्रम प्रतिदिन तथा केतार प्रखंड के 7 पंचायतों में 22, 26 और 27 अक्तूबर 2020 को दो दिन 3-3 कार्यक्रम और एक दिन 1 कार्यक्रम किये जायेंगे. जबकि खरौंधी प्रखंड के 9 पंचायतों में 28, 29 एवं 31 अक्तूबर 2020 को 3-3 कार्यक्रम प्रतिदिन किया जाना निर्धारित है।
गढ़वा जिले के कांडी परियोजना अंतर्गत 16, 19, 21, 22, 26, 27, 28 और 29 अक्तूबर 2020 को 2-2 कार्यक्रम प्रतिदिन किया जाना निर्धारित किया गया है। उपरोक्त सभी निर्धारित तिथियों को डायन प्रथा उन्मुल्लन से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेवारी सम्बंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दी गई है। सम्बंधित पदाधिकारी ही सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक जागरूकता कार्यक्रम में एक महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका/सहायिका अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा आम नागरिकों को सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मुल्लन के बारे में जागरूक करेंगे। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपरोक्त निर्धारित तिथि एवं पंचायतवार डायन प्रथा उन्मुल्लन सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम हेतु तिथि निर्धारित कर सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं समाज कल्याण शाखा को 24 घंटा के अन्दर हस्तगत करने हेतु निदेशित किया गया है।
सम्बंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आयोजित किये गये कार्यक्रमो का दैनिक प्रतिवेदन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करने को निदेशित किया गया है। सिविल सर्जन गढ़वा यह सुनिश्चित करेंगे कि सम्बंधित पंचायत की ए० एन० एम० तथा सहिया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्रामीणों को अपने विचारों से अवगत कराएँ। साथ ही सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित कार्यक्रम में मुखिया, वार्ड पार्षद एवं विभिन्न निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक गढ़वा उपरोक्त निर्धारित तिथियों को कार्यक्रम के दौरान निर्धारित किये गये पंचायतों में सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play