भवनाथपुर : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर जुवा अड्डा पर छापेमारी किया। परंतु शातिर जुआड़ी अपने तगड़े नेटवर्क के कारण पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। जबकि सरैया गांव में जुआ खेल रहे एक खिलाड़ी पुलिस के हाथ लगा। जिसके पास तास की एक गड्डी व बच्चों के खेलने वाले नकली पैसा जब्त कर थाना लाकर, उसके पिता के द्वारा बांड भरकर कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस ने छोड़ दिया है।
बताते चले कि इन दिनों थाना क्षेत्र के मकरी, चपरि, पंडरिया, सरैया बुका सहित गांवों में लुके छिपे ग्रामीण जुआरी पांच दस की संख्या में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी, परंतु दिन में जुआरियों का सक्रिय स्पाई के कारण पुलिस के पकड़ से दूर हैं। परंतु लगातार पुलिस के गश्ती अभियान सक्रिय होने के कारण जुवाड़ी अब रात्रि में अतिसंवेदनशील जगहों पर भी जुवा खेलने से बाज नहीं आ रहे है।
थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि सभी जुआ खेलने वाले गांव में जुआरियों को चिन्हित किया जा रहा, जिन पर सूची तैयार करने के बाद कड़ी करवाई की जाएगी। जिसके लिए एक पुलिस की टीम गठित कर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब जुआरियों को खैर नहीं है। हर कीमत पर बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।
छापेमारी अभियान में संजय वेदिया, रणजीत महतो, अनुज सिंह व पुलिस के जवान शामिल थे।