भवनाथपुर : भवनाथपुर ब्लॉक गेट के सामने एक 70 वर्षीय वृद्ध अधौरा निवासी मंदीप सिंह को ऑटो से धका लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में ऑटो चालक भवनाथपुर बस्ती निवासी अभिषेक कुमार ने भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। परन्तु डॉक्टर ने वृद्ध की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेज दिया है।
घटना के सुचना मिलने पर थाना के पीएसआई रणजीत कुमार ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ किया जहां चालक अभिषेक ने वृद्ध की ईलाज कराने की जिमेवारी लिया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि मंदीप सिंह अंचल कार्यालय में कुछ कार्य से भवनाथपुर आये थे और मुख्य सड़क के ब्लॉक गेट के समीप सड़क पार होने के दौरान साथ में लिए लाठी में ऑटो के धक्का लगने से सड़क पर गिर पड़े मंदीप को हाथ व शरीर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट है।