लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जामुन डीह के दर्ज़नो ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया भोला साव के नेतृत्व में विरोध जताते हुए एक ज्ञापन अंचलाधिकारी सुशील कुमार राय को सौंपा है। जिसमें जामुन डीह निवासी वशिष्ठ तिवारी, गोरखनाथ तिवारी, नीलम दुबे वैगरह पर श्मशान भूमि को कब्जा कर घेराबंदी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि उक्त भूमि हाल सर्वे में भी शमशान भूमि ही चिन्हित किया गया है। जबकि वशिष्ठ तिवारी वैगरह का कहना है कि उक्त भूमि हमलोगों की रैयती है, जिसका लगान हम सभी आजतक सरकार को देते आ रहे हैं।
यही वह भूखंड है जिसे शमशान भूमि बताया जा रहा है
उक्त जमीन ऑनलाइन भी है चूंकि जमीन पांकी मेदिनीनगर मुख़्य पथ पर है।
सो कुछ लोग श्मशान दिखा कर हड़पना चाहते है। वैसे सभी लोग जो शमशान घाट होने की बात कर रहे है सम्बंधित कागज दिखाना चाहिए।

जबकि इस बाबत पूछे जाने पर अनचलाधिकारी सुशील कुमार राय ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई किया जाएगा।