कांडी : कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरसोता टोला 2 में सहिया का चुनाव हुआ। आगे बताते चलें की गढ़वा स्वास्थ्य टीम के द्वारा पूर्व सहिया बिंदा देवी और रिंकू देवी को काम के लापरवाही के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

दिनांक 13/10/20 को पुनः मुखिया रामकली देवी, बीडीसी श्रवण मेहता, बिटीटी धर्मजीत पासवान आदि लोगों के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बताते चलें कि इंद्रदेव राम ने बताया कि पूर्व सहिया बिंदा देवी पर नवंबर - दिसंबर माह में सहिया बिंदा देवी और सहिया रिंकू देवी पर झूठा आरोप लगाया गया था। गढ़वा जांच टीम सीएस द्वारा गठन किया गया था। जिसके द्वारा जांच करने पर पूर्व सहिया निर्दोष पायी गई। जिसके बाद ग्रामीण जनता के द्वारा पूर्व सहिया बिंदा देवी और सहिया रिंकू देवी को पुनः उसका कार्यभार सौंपा गया मौके पर सुखदेव प्रसाद गुप्ता ने सारे लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया।