गढ़वा : लियो क्लब ऑफ़ गढ़वा ज्ञान गंगा की ओर से लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनुप ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर के पास जरुरतमंदो के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मौके पर लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के अधय्क्ष हर्ष अग्रवाल ने सबसे पहले लियो अनुप को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और बताया की जन्मदिन मनाने का सबसे सराहनीय पहल लियो क्लब की ओर से लगातार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रीजन 4 के रीजन चेयरमैन ला0 अमित कश्यप, ग्रीन के अध्यक्ष ला0 हर्ष अग्रवाल, सचिव ला0 विनय कश्यप, ला0 रवि केशरी, ला0 अमित केशरी, लायन आशुतोष अग्रवाल, ला0 जयशंकर ब्रेजियर, ला0 पुरषोतम अग्रवाल, लायंस सिटी के अध्यक्ष ला0 दया शंकर गुप्ता, लियो ज्ञान गंगा के अध्यक्ष लियो शिप्रा सोनी, पल्ल्वी जयसवाल, गौरव केशरी, डा0 अभितेश केशरी, शिवमं सोनी, उमंग सोनी, राहुल सोनी, नवनीत ठाकुर, अभिषेक सिन्हा, युवा समाजसेवी केतन मल्होत्रा, रविन्द्र नाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।