धुरकी धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोवीड-19 वार्ड के आइशोलेशन से 6 कोरोना पोजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद प्रभारी चिकित्सक डाॅ दिनेश कुमार ने सभी ठीक हुए मरीजों को मास्क और फल देकर अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी कर दिया है।
जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सक ने बताया की उक्त सभी संक्रमित मरीज सगमा प्रखंड के पुतुर गांव के एक ही घर परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा की कोरोना जांच के लिए लिए गए सैंपल की जांच करने के बाद उक्त सभी मरीज संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा की संक्रमित होने के बाद कुल 11 मरीजों को सीएचसी के आइशोलेशन वार्ड मे भर्ती किया गया था, उसके बाद तीन दिन के बाद सभी का दोबारा सैंपल एकत्र कर जांच किया गया जिसमे 6 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया, बाकी पांच लोगों का अभी इलाज जारी है।
उन्होंने ठीक हो चुके मरीजों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाणपत्र और मास्क देकर अस्पताल से छुटी देकर चौदह दिन तक होम क्वायरेंटाइन मे रहने का निर्देश दिया है।
इस दौरान चिकित्सक डाॅ आलोक पांडेय, डाॅ प्रकाश पांडेय व एनआरएचएम के मृगेंद्र कुमार, लिपीक मनोज कुमार, अरूण कुमार ठाकुर के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।