whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27536851
Loading...


मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के लिए ग्रामीणों ने किया बैठक

location_on मेराल access_time 13-Oct-20, 06:40 PM visibility 654
Share



मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के लिए ग्रामीणों ने किया बैठक


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज तथा अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह उपस्थित थे। गौरतलब हो कि एनएच 75 से मेराल स्टेशन या रेलवे क्रोसिंग पार कर मझिआंव, कांडी ,बिशुनपुरा इत्यादि क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउंड पुलिया नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। क्रॉसिंग पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आकर कई लोग जान भी गवां चुके हैं। इन सभी समस्याओं के मद्देनजर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के उपस्थिति में बैठक की तथा समस्या से निदान के लिए ओवर ब्रिज एवं अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया।
समिति के लोग रेलवे के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेंगे। बनाई गई समिति का मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को बनाया गया, जबकि अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, सचिव मजमुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, उप महामंत्री संतु राम, महामंत्री शंभू प्रसाद, उप सचिव नाथूराम, संगठन मंत्री जफीर अंसारी तथा कामेश्वर सिंह के अलावे प्रेमचंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अंबिका यादव, रामचंद्र शर्मा, जलालुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, उपेंद्र शर्मा को संरक्षक बनाया गया। समिति के गठन के बाद लोगों ने निर्णय लिया कि रेलवे के अधिकारियों से मिलकर मकुना तथा मझिआंव की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन के नीचे अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
साथ ही रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज को पांच नंबर प्लेटफार्म तक विस्तारित करने एवं ओवरब्रिज निर्माण यथाशीघ्र कराने की मांग की जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष एवं आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अशफाक अंसारी, किशोर राम, सलीम अंसारी, नियाजउद्दीन अंसारी, अरविंद कुमार सिंह, सुरेश राम, रमेश राम, कृष्णा जाधव, आशुतोष शर्मा, उपेंद्र शर्मा, नाथूराम, म जमुद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी, अख्तर अंसारी, जसीम उद्दीन अंसारी, शंभू प्रसाद, कामेश्वर सिंह, प्रेमचंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन मेहता, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play