बंशीधर नगर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के कुंबा खुर्द गांव की एक विवाहित महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर गांव के ही गणेश भुइयां पिता स्व० भरत भुइयां के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
आवेदन में लिखा है कि गत सोमवार की रात करीब 9 बजे मैं शौच के लिए घर से बाहर निकली, उसी वक्त दुष्कर्म की नियत से घात लगाकर पहले से ही बैठे गणेश भुइयां ने पकड़ कर मुझे जमीन पर पटक दिया और इज्जत लूटने का प्रयास करने लगा। मैं गुहार करने लगी तो गणेश डंडा से मारने लगा। हल्ला सुनकर मेरे पति बाहर निकले उन्हें भी मारने लगा। इस बीच गांव के लोग जमा होने लगे, तब ग्रामीण सुरेंद्र भुइयां, सुरेश भुइयां, रामदास भुइयां व अंजनी कुमारी को भी मारपीट कर गणेश भाग निकला।