रंका (गढ़वा) : आपराधिक तत्वों द्वारा खेत में छिपा कर रखें बम को एक बछड़े ने चारा समझकर खा लिया। जिससे बम विस्फोट कर गया। इस विस्फोट में बछड़े का जबड़ा उड़ गया। हालांकि बछड़ा अभी जिंदा है।
यह घटना आज रंका प्रखंड के तुकुम्बार गांव में घटी हैं जहां कुर्थी की खेत में गांव के ही आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने बम छुपाकर रखा था। उसका इस्तेमाल वे कोई बड़ी आपराधिक घटना में करने वाले थे। गांव के वशिष्ठ विश्वकर्मा का एक बछड़ा चारा की टोह में वहां पहुंच गया और बम को चारा समझकर मुंह में ले लिया। कुछ ही समय में बम के फटने की तेज आवाज हुई। आवाज से पूरा गांव सन्न रह गया। लोग दौड़े भागे घटना स्थल पर पहुंचे। बछड़े का जबड़ा पूरी तरह उड़ गया था।
इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

इसी बीच गांव के प्रताप यावद नामक युवक ने बम रखने का खुलासा कर दिया। प्रताप ने कहा कि गांव के ही बलदेव कोरवा और चनर कोरवा ने मिलकर कुर्थी की खेत में बम का गोला रखा था। इस बम का इस्तेमाल वे कहां करने वाले थे यह उसे नहीं मालूम है। लेकिन उन्हें बम को रखते हुए देखा था।