लेस्लीगंज (पलामू) : ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी खेलें और एक मुकाम हासिल करें।खेल और खिलाड़ियों के बीच उनकी पहचान हो, के उद्देश्य से लेस्लीगंज प्रखंड के नोउड़िहा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आलम ने कमलपुर एवम नवगढ़ के युवकों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन कराया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया ने खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल, इंक्लेट आदि का भी वितरण किया,और खिलाड़ियों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए खेल की दुनिया मे अपना एवम अपने क्षेत्र का नाम रौशन करने का आह्वान किया।
खेल का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों एवम ग्रामीणों द्वारा पूर्व मुखिया के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए स्वागत किया गया।