गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला ईकाई के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल लखना में हुई महिला की हत्या को लेकर परिवार जनों से मिला।

मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सुनरकालो कुँवर की हत्या करनेवाले लोग खुलेआम घुम रहे है गाँव में दहशत का माहौल है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार में हिन्दुओं की खुलेआम हत्या की जा रही है। लखना में महिला की हत्या करने वाले लोग खुलेआम घुम रहे हैं। झामुमो सरकार में बैठे लोग पीड़ित परिवार को दबाव में रखना चाहते हैं। प्रशासन भी सरकार के इशारे पर सिर्फ खानापूर्ति करने में लगी हुई है। झामुमो सरकार में अपराधियों का मनोबल बहुत उँचा हो चुका है।
विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा जिस महिला की हत्या की गई है, उसके घरवाले को सत्ता में बैठे लोग लगातार दबाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बना हूई है। वहाँ के लोग काफी डरे हुए हैं। प्रशासन अविलंब दोषी को गिरफ्तार कर सजा दिलाए, अन्यथा भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आँदोलन करेगी। इसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार की होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया गया एवं भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे, राजीव रंजन तिवारी, मुरलीश्याम सोनी, प्रदेश आमंत्रित सदस्य मुन्ना चंद्रवंशी, जिला आमंत्रित सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक, गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, जिला महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, वृन्दा उपाध्याय, अमित केसरी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।