रमना (गढ़वा) : रमना खुर्द, भागोडीह, बहियार खूर्द एवं सिलीदाग पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा कि कृषि बिल में अन्नदाता किसानों के हित में कई उपाय किये गये है, जिससे कि किसानों की आय दुगनी हो सके। श्री सोनी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की ख़ुशहाली के लिए यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। सरकार के इस कदम से देश के किसान अपनी उपज को कही भी भेज सकते है। जिससे उनके आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। किसानों को स्वस्व्लम्बी बनाने के लिए ही मोदी सरकार ने यह बिल लाया है। बिल के सम्बंध में किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
मौके पर पंचायत प्रभारी विनय सिन्हा, उपप्रमुख रविंद्र चौधरी, राकेश विश्वकर्मा, कंचन सिंह, संजय यादव, ताहिर अंसारी, अजमेरुद्दीन अंसारी, शिवकुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।