whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544613
Loading...


3 महिलाओं को निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने आज 21 लोगों को गिरफ्तार कर, भेजा जेल

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-20, 05:58 PM visibility 651
Share



3 महिलाओं को निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने आज 21 लोगों को गिरफ्तार कर, भेजा जेल


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पिछले तीन दिन पहले 08 अक्टूबर को गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सेमरिया टोला में दो महिला एवं एक पुरूष को डायन, ओझा कह कर मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने के मामले में आज दो महिला समेत 21 लोगों को गिरफ्तार के जेल भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी और सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे द्वारा त्वरित करवाई करते हुए संज्ञान लेकर, इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था।
जिसके बाद गढ़वा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक टीम बना कर इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान शुरू कर दी और घटना के कुछ घण्टो के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिर टीम के द्वारा लगातार छापामारी कर इस घटना में संलिप्त दो युवती सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ श्री टूटी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी घटना के एक दिन बाद ही हो गई थी जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो में शिव पासवान, भोला चौधरी, हिरामन चौधरी, कृचा प्रसाद उर्फ किसान साव, उपेन्द्र पासवान, लयान पासवान, नाइन पासवान, रंगर राम उर्फ नन्दलाल राम, शिवनाथ रजवार, संतोष रजवार, बिरबल पासवान, जामिल चौधरी, इन्द्रदेव राम, विकास कुमार साव उर्फ विक्की, रजत कुमार पासवान, प्रसादी कुमार, सुनिल रजवार, राजू कुमार उर्फ अनिल कुमार, बबलु कुमार, जबकि दो युवती में रूपा कुमारी, सुनिता कुमारी सभी नारायणपुर सेमरिया टोला के ही हैं।
जबकि छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, पु०नि० सह थाना प्रभारी गढवा राजीव कुमार सिंह, परि0पु0अ0नि0 सुमंत कुमार राय, परि0पु0अ0नि0 संजय कुमार, परि०अ०नि० नितिभा कुमार, परि०अ०नि० संतोष कुमार रवि, परि०पु0अ0नि0 निरज कुमार, स0अ0नि0 अभिमन्यु कु0 सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play