बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के द्वारा प्रखंड़ के भोजपुर, कधवन, कोइन्दी एवं कुशड़ण्ड पंचायत में जाकर कृषि विधेयक बिल कानून से संबंधित किसानों के बीच कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने किया।
मौके पर भाजपा नेत्री सह जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी ने कहा कि यह बिल किसानों के लिए लाभदायक है। विपक्षी दलों द्वारा गलत प्रचार- प्रसार किया जा रहा है और किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम करती रही है। विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन यादव ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा पारित विधेयक के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
उन्होंने बताया कि इस विधेयक से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगा साथ ही किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलेगा।
मौके पर पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता भाजपा नेता विभूति भूषण चौबे, सत्यनारायण पांडेय, संजीत तिवारी, अभिषेक चौबे, जितेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र यादव, अनिल पासवान, नारद प्रजापति, सुनेश्वर विश्वकर्मा, मनोहर प्रजापति, राजू मेहता, धन्न्जय तिवारी, निक्कू तिवारी, राजू रंजन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।