भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के हुरका गांव में सोमवार को रास्ता को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों में हुरका निवासी विश्वनाथ प्रजापति 47 वर्ष तथा 17 वर्षीय नबालिग पुत्र रोहित कुमार का नाम शामिल है।
घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर इलाज किया किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के समीप रास्ता निकालने को लेकर अपने पटीदार से पूर्व से झगडा चल रहे, विवाद में हुलास प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति तथा जितेन्द्र प्रजापति ने मिलकर धारदार हथियार से मारकर तथा दांत से काट कर घायल कर दिया।