whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544690
Loading...


जलावन के नाम पर इमारती लकड़ी काट रहे लोगों का ग्रामीणों ने किया टांगी जब्त

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 12-Oct-20, 05:23 PM visibility 741
Share



जलावन के नाम पर इमारती लकड़ी काट रहे लोगों का ग्रामीणों ने किया टांगी जब्त
जासा जंगल में काटा गया सीधा का पौधा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : जासा सुरक्षित वन क्षेत्र से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जलावन के नाम पर इमारती लकड़ियों को काटकर लोग अपने घर ले जा रहे हैं। सूचना देने के बावजूद वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा ग्रामीणों ने स्वयं जंगल बचाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सोमवार को दिनेश पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीण मुस्लिम अंसारी, इजरायल अंसारी, सरफराज अंसारी, गिरिवर पाल, पच्चु पाल, धीरेंद्र बैठा, नागेंद्र बैठा, अरविंद पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण जंगल पहुंचे। जंगल में बड़ी संख्या में महिलाएं खैर, शीशम, यूकेलिप्टस, सीधा आदि का पौधा काटकर ले जा रहीं थीं। ग्रामीणों ने 26 महिला पुरुषों का कुल्हाड़ी (टांगी) व काटे गए लकड़ियों को जब्त कर वन विभाग को सूचना दिया।
जासा जंगल से लकड़ी काटकर घर ले जा रही महिलाएं सूचना मिलने पर वन कर्मी द्रोण कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी व लकड़ी को वन कर्मी को सुपुर्द कर कहा कि वन विभाग जंगल बचाने में असमर्थ हैं। अब हम लोग अपने जंगल को बचाएंगे। जो भी जंगल से लकड़ी काटेगा उसके साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। आज पूरा विश्व प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को लेकर चिंतित है। ऐसे में पर्यावरण सुरक्षित रहे प्रदूषित ना हो इसके लिए सरकार, स्वयं सेवी संगठन व प्रबुद्ध जनों के द्वारा बड़े पैमाने पर पौधा लगाने व उसे बचाने का कार्य किया जा रहा है। इधर सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में टांगी व लकड़ी जब्त करने के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
पर उनका मोबाइल बंद था। वन कर्मी शशि कुमार से संपर्क किया तो शशि अपने घर थे। तीन घंटे बाद वन कार्यालय से दो लोग आए जिन्हें टांगी व लकड़ी सौंप व काटने वाले का नाम - पता बता कार्रवाई करने की मांग किया गया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play