गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के कल हुए प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिले एवं विभाग संयोजक की घोषणा की गयी।
यह जानकारी देते हुये नगर मंत्री अनित तिवारी ने बताया कि इस बैठक में गढ़वा जिला संयोजक मंजुल शुक्ल, जिला प्रमुख प्रो. मनोज पाठक पलामू विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी, विभाग प्रमुख डॉ. सत्यदेव पांडेय को मनोनीत किया गया।
इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के समस्याओं एवं उनके निराकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कोरोना महामारी में हुए विभिन्न सेवा कार्य एवं संगठन के विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा हुई। विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष उमेश सहाय नगर प्रमुख धीरेन्द्र मिश्रा, नगर मंत्री अनित तिवारी, स्नेहित केशरी, श्रीकांत सोनी, सुभम कुमार, सचिन चौबे, सुमित तिवारी, कुमार जितेंद्र, विकाश चंद्रवंशी, अभिषेक चौबे, शेखर गुप्ता आदि ने नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।