whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260465
Loading...


श्रम नीति के विरोध में माकापा ने किया प्रदर्शन

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Jun-20, 08:05 PM visibility 664
Share



श्रम नीति के विरोध में माकापा ने किया प्रदर्शन
माकपा जिला कमिटि के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा आहूत देश-व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत मंगलवार को माकपा जिला कमिटि के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड के मर्चवार ग्राम स्थित देवी मंदिर के निकट विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज 16 जून को पूरे देश मे केंद्र सरकार के गलत नीतियों श्रम कानूनो में बदलाव और सरकारी उपक्रमो के निजीकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर माकपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि देश अभी कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा दस किलोग्राम राशन 6 माह तक हर व्यक्ति को मुफ्त दिया जाए। लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हुए लोगों को बेरोजगारी भत्ता, गाँव पहुंचे प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत 200 दिन काम, शहरी रोजगार गारंटी योजना कानून बनाकर लोगों को रोजगार मुहैया कराई जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड से संक्रमित व्यक्तियों की जांच की मुफ्त व्यवस्था के साथ-साथ सरकार प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि सरकार उक्त मांगो पर अविलम्ब कारावाई करे अन्यथा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन तेज किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रम कानूनों में बदलाव व सरकारी उपक्रमो का निजीकरण बन्द करो, मनरेगा के तहत 200 दिनों काम की गारंटी करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन में सत्येन्द्र चौधरी, नंदकिशोर पासवान, गुलाबचंद चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, लल्लू चौधरी, कमलेश पाल, जितेन्द्र चौधरी सहित अन्य शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play